तीरथगढ़ जलप्रपात छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जगदलपुर से लगभग 38 किलोमीटर दूर कांगेर नेशनल पार्क में कांगेर नदी की सहायक नदी मुनगा और बहार नदी इस खूबसूरत झरने का निर्माण करती है।
तीरथगढ़ जलप्रपात की उचाई -अगर हम इस जलप्रपात की उचाई की बात करे तो लगभग 300 फीट है । और यह छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। यह जलप्रपात पहाड़ी के सीढ़ी नुमा प्राकृतिक संरचनाओं पर गिरता है इस कारण पानी दुधिया दिखाई देता हैं जो देखने में बहुत ही मनमोहक होता है।
इस खूबसूरत झरने के अलावा यहां धार्मिक स्थल भी है जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यहां हजारों की संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है और सुंदर दृश्य का लुफ्त उठाते है।यह जलप्रपात फोटोग्राफी के शौकीन पर्यटक के लिए सबसे अच्छे
स्थलों में से एक है, आसपास के खूबसूरत दृश्य मन को मोह लेते हैं
साथ ही अच्छे फोटो भी आते हैं। अगर आप फोटोग्राफर है तब भी आपको अवश्य जाना चाहिए।
तीरथगढ़ वॉटरफॉल में हर मौसम में पर्यटकों का आना जाना लगा होता है लेकिन यहाँ आने का सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से फरवरी का होता है बारिश में के मौसम में भीषण गर्जना के साथ अपने रौद्र रूप में होता है इसलिए अगर आप बारिश के मौसम में जाने का मन बना रहे है तो सावधानियाँ जरुर बरतें।
0 Comments